Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का शीर्ष सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात : नवीन

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया जाना ‘प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण’ है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को मिल रही बढ़ती ‘वैश्विक पहचान’ का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के अटूट संबंधों को समर्पित किया।

मोदी व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, संपर्क समेत कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया।

नवीन ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को दिया गया यह 36वां अंतरराष्ट्रीय राजकीय सम्मान उनके नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है, साथ ही यह भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दोस्ती और साझेदारी के मजबूत रिश्ते का भी जश्न है।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश