Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कावेरप्पा के चार विकेट से दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को 195 रन पर समेटा

(तस्वीरों के साथ)

बेंगलुरु, 30 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा के चार विकेट की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन रविवार को यहां उत्तर क्षेत्र को पहली पारी में 195 रन पर समेट दिया।

कावेरप्पा ने 66 रन देकर चार विकेट लिए जबकि केरल के एमडी निधीश ने 36 रन देकर दो और तनय त्यागराजन ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। कवुरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल को भी एक-एक सफलता मिली।

पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और दिन का खेल खत्म होने तक उसने दो विकेट पर 40 रन बनाए। स्टंप्स के समय नारायण जगदीसन 34 जबकि कप्तान तिलक वर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर थे। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण क्षेत्र पहली पारी में उत्तर क्षेत्र से 155 रन पीछे था और उसके आठ विकेट बचे हुए है।

अंशुल कंबोज (नौ रन पर एक विकेट) ने अनुभवी रिकी भुई (5) को बोल्ड किया जबकि गुरनूर बराड़ (12 रन पर एक विकेट) ने शेख रशीद (शून्य) को पगबाधा आउट कर उत्तर क्षेत्र को कुछ राहत दी।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के मैदान नंबर दो पर खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन गिरे 12 विकेटों में से आठ तेज गेंदबाजों के खाते में गये।

उत्तर क्षेत्र की ओर से जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 182 गेंदों पर 76 रन की जुझारू पारी खेली जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था।

उन्होंने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

निधीश ने टीम में यश ढुल की जगह बनाने वाले सनत सांगवान को 10 रन पर पवेलियन भेजा जबकि साईतेजा ने आयुष दोसाजा (23) का विकेट लिया। त्यागराजन ने आयुष बडोनी (2) को स्टंप कराया और फिर उत्तर क्षेत्र के कप्तान कन्हैया वाधवान (35) को बोल्ड किया।

कावेरप्पा ने पारी के अंतिम दौर में इकबाल को शॉर्ट गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराकर उत्तर क्षेत्र की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

भाषा

आनन्द आनन्द नमिता

नमिता