Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, गंडक किनारे हाई अलर्ट

कुशीनगर, 30 अगस्त (भाषा) नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने गंडक नदी के किनारे स्थित संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन ने नदी के जलस्तर और प्रवाह की निगरानी तेज कर दी है। साथ ही, संवेदनशील गांवों के लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।

किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस और आपदा राहत एजेंसियों की टीमें तैयार रखी गई हैं।

नेपाल में हाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें खड्डा तथा सेवरही क्षेत्रों में नदी किनारे बसे गांवों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंडक नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुए निगरानी और बचाव संबंधी व्यवस्थाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत