Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली: प्लेस्कूल में बच्चे की पिटाई के आरोप मे चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य, एक शिक्षिका और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्र के अनुसार, पुलिस को बच्चे की कथित पिटाई को लेकर शिकायत मिली थी। बच्चे की जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई और संयुक्त जांच भी की गई।

पुलिस ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

बच्चे के परिवार का आरोप है कि स्कूल में उसकी पिटाई की गयी और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिवार ने बच्चे के व्यवहार में बदलाव देखने के बाद पुलिस से संपर्क किया। परिवार के मुताबिक, बच्चे को कथित तौर पर सोने में परेशानी होने लगी थी और वह शौचालय जाने से डर रहा था।

पुलिस ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय जांच के नतीजों और अन्य साक्ष्यों की समीक्षा कर आरोपों का सत्यापन कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा रंजन वैभव

वैभव