Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

टॉटेनहम को सत्र की पहली जीत का इंतजार, लिवरपूल को नॉटिंघम फॉरेस्ट ने बराबरी पर रोका

लंदन, 30 अगस्त (एपी) टॉटेनहम हॉटस्पर का करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च करने के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन जारी है जहां टीम को शनिवार को घरेलू मैदान पर न्यूकैसल के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

टॉटेनहम की यह लगातार दूसरी हार है और इन दोनों मैचों में टीम एक भी गोल नहीं कर सकी है।

न्यूकैसल ने दूसरे हाफ में दोनों गोल दागकर मुकाबला अपने नाम किया। एंथनी एलांगा ने 62वें मिनट में मैच का पहला गोल किये। इसके 10 मिनट बाद योआने विसा ने न्यूकैसल की बढ़त 2-0 कर दी।

टॉटेनहम के कई नए खिलाड़ी मैदान पर उतरे, लेकिन वे टीम को गोल दिलाने में नाकाम रहे।

लिवरपूल ने आखिरी समय में गोल के बूते एनफील्ड में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-2 से बराबरी पर रोका। विक्टर मुनोज ने 82वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को 2-2 की बराबरी दिलाई।

डैन एनडोये ने पहले हाफ में गोल करके फॉरेस्ट को बढ़त दिलाई, लेकिन 60वें मिनट में एलेक्जेंडर इसाक ने लिवरपूल के लिए बराबरी का गोल कर दिया।

इसके बाद मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मेहमान टीम को फिर 2-1 से आगे कर दिया। मुनोज ने हालांकि 82वें मिनट में क्रॉसबार से टकराकर अंदर गई शानदार स्ट्राइक से स्कोर बराबर कर दिया।

मुकाबले को लिवरपूल के नये निवेशक समूह के प्रमुख अमित भाटिया ने भी देखा। इस समूह में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और फेसबुक के सह-संस्थापक एडुआर्डो सैवरिन भी शामिल हैं। समूह ने करीब 2.2 अरब डॉलर में लिवरपूल की अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। मैच से पहले भाटिया ने लिवरपूल के मालिक जॉन हेनरी के साथ मैदान पर तस्वीरें खिंचवाईं।

कोवेंट्री के लिए प्रीमियर लीग में वापसी का जश्न फीका पड़ गया। सीबीएस एरिना में 2001 के बाद पहली बार शीर्ष स्तर का मुकाबला खेल रही कोवेंट्री को शीर्ष स्तर पर जगह बनाने वाली एक अन्य टीम हल के हाथों 0-1 से हार मिली। लियाम मिलर ने 82वें मिनट में हल के लिए निर्णायक गोल किया।

बोर्नमाउथ के खिलाफ एवर्टन ने इंजरी टाइम में गोल कर 1-1 से ड्रॉ खेला।

एपी आनन्द

आनन्द