नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की समीर ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126 दर्ज किया गया।
सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा गोला शोभना
शोभना