Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पंजाब के फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या

फिरोजपुर (पंजाब), 30 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की यहां चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी ।

शनिवार शाम चार हमलावर कार से फिरोजपुर के ममदोट के मुख्य बाजार में पहुंचे। वे कार से उतरकर उस कार पर गोलियां चलाने लगे, जिसमें गुरप्रीत सिंह (45) एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत उर्फ हैप्पी (22) के साथ यात्रा कर रहे थे।

उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ‘आप’ नेता गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरप्रीत को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भाषा गोला शोभना

शोभना