Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उप्र: झांसी में बुजुर्ग दंपति के शव घर में मिले, कई दिन पहले मौत की आशंका

झांसी, 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के शव शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से बरामद किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दंपति अपने परिवार से अलग मकान में रहते थे।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने बताया कि मसीहा गंज क्षेत्र निवासी जसपाल नामक व्यक्ति ने शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि पास के एक अलग मकान में रहने वाले उनके माता-पिता मृत अवस्था में पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 70 वर्षीय विश्वनाथ और उनकी 65 वर्षीय पत्नी भुवन देवी के शव को बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र