Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया

ताशकंद, 29 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की ओर से प्रस्तुत शानदार कथक और अंदिजान पोल्का नृत्य कार्यक्रम देखे।

उन्होंने उज्बेकिस्तान के छोटे बच्चों द्वारा मशहूर भारतीय गीत ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर प्रस्तुत नृत्य को भी देखा।

उन्होंने तबले और उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्य यंत्रों दोइरा व चांग के मिश्रण से प्रस्तुत किए गए आकर्षक संगीत कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

ताशकंद पहुंचने पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की यह उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश