Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

झारखंड : रील बनाते समय नदी में बहे तीन लोग, एक को बचाया गया

मेदिनीनगर, 29 अगस्त (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को तीन लोग मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नदी में उतरे लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बचा लिया जबकि बाकी दो अब भी लापता हैं।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया, ‘‘तीन लोग बटाने नदी में उतरे थे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे कि तभी दो लोग तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति राजेंद्र साव (40) को बचा लिया।’’

अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि लापता लोगों के नाम रितिक और टेनी हैं।

इस बीच एक अन्य घटना में शनिवार को राज्य के चतरा जिले में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के मौके पर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सातवीं कक्षा के एक छात्र की बिजली गिरने से मौत हो गई।

मृतक अनीश उरांव, चतरा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मध्य विद्यालय का छात्र था।

पुलिस के अनुसार, दोपहर में जब छात्र खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे, तभी इलाके में बिजली और गरज के साथ बारिश हुई।

पुलिस ने बताया कि रांची का रहने वाला उरांव बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया और विद्यालय के कर्मचारी व छात्र उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा अविनाश जितेंद्र

जितेंद्र