Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

राजस्थान: निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, वार्डवार रणनीति पर चर्चा

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अलग-अलग वार्डों के सामाजिक समीकरण, स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं से मिली प्रतिक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।

भाजपा की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी राज्यभर के 10 हजार से अधिक वार्डों के लिए वार्डवार चर्चा कर रही है।

अजमेर संभाग के शहरी निकाय चुनाव प्रभारी चतुर्वेदी ने कहा कि चुनावी रणनीति तय करने से पहले पार्टी प्रत्येक वार्ड की सामाजिक संरचना, सामुदायिक संगठनों की भूमिका, कार्यकर्ताओं के सुझाव और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों का विश्लेषण कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि शहरी निकाय चुनावों के लिए इतनी व्यापक तैयारी पिछले छह दशक में पहली बार की जा रही है।

चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल आंतरिक मतभेदों से जूझ रहा है जबकि भाजपा संगठनात्मक बैठकों के जरिए चुनाव में जीत की रणनीति तैयार कर रही है।

जयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने कहा कि भाजपा की ओर से गठित पैनल और समितियां प्रत्येक सीट के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा कर रही हैं तथा पार्टी की अधिकृत सूची जल्द जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए 150 से अधिक अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सैनी ने कहा, ‘‘हर व्यक्ति को टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन पार्टी का फैसला होने के बाद पूरा संगठन एक परिवार की तरह भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करता है।’’

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र