Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाह से मुलाकात कर राज्य में जारी विकास कार्यों की जानकारी दी

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यादव ने लिखा, “इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।”

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश