Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल पैरा एथलीटों सोनम राणा, झंडू कुमार को सम्मानित किया

पटना, 29 अगस्त (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट सोमण राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया।

चौधरी ने पुरुषों की एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा को 30 लाख रुपये और पुरुषों की पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले कुमार को 15 लाख रुपये का चेक दिया।

एक समारोह में दोनों खिलाड़ियों को पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं की खेलों में रुचि जगाने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करेंगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप