Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

महाराष्ट्र के हिंगोली में चलती ट्रेन के सामने कूदकर पुलिस उपनिरीक्षक ने आत्महत्या की

मुंबई, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के हिंगोली शहर के बाहरी इलाके में शनिवार सुबह एक पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) ने कथित तौर पर तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतक अमोल विट्ठलराव गंगालवाड (50) हिंगोली पुलिस नियंत्रण कक्ष से संबद्ध थे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि अपनी सरकारी वर्दी पहने हुए गंगालवाड खटकली बाईपास इलाके के पास पूर्णा से अकोला जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गए।

ट्रेन चालक ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। हिंगोली शहर थाने के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया।

पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, गंगालवाड का कुछ महीने पहले परभणी से हिंगोली पुलिस नियंत्रण कक्ष में तबादला हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

भाषा

शुभम माधव

माधव