Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सज्जन कुमार की शोक सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के लिए शनिवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित शोक सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कुमार का 20 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। 21 अगस्त को निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

कुमार 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

आयोजकों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शोक सभा में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के अलावा राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्यों के कई सांसद, विधायक और अन्य नेता शामिल हुए।

बयान में कहा गया है कि कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कुमार को श्रद्धांजलि दी।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप