Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सिक्किम में एक सितंबर से पर्यटन संबंधी सेवाओं के लिए डिजिटल प्रणाली शुरू होगी

गंगटोक, 29 अगस्त (भाषा) सिक्किम सरकार एक सितंबर से पर्यटन से जुड़ी कई सेवाओं के लिए डिजिटल प्रणाली शुरू करेगी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने कहा कि होटल और रिसॉर्ट, बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान, सर्विस अपार्टमेंट, हॉलिडे होम, होमस्टे और रेस्तरां के पंजीकरण के लिए आवेदन अब सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा और 'प्रोसेस' किए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य प्रक्रियाओं को आसान बनाना और डिजिटल सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करना है।

आदेश के अनुसार अगर कोई आवेदक भौतिक रूप से आवेदन जमा करता है, तब भी विभाग के तय कर्मचारी उसे ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया में शामिल करेंगे।

विभाग ने बताया कि जो सेवाएं अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं उनके लिए फिलहाल आवेदन भौतिक रूप से जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश