Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नोएडा: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पीड़िता का शव बरामद

नोएडा, 29 अगस्त (भाषा) छह साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति शनिवार को नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बच्ची शुक्रवार रात अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने मध्य नोएडा के ईकोटेक-तीन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मध्य नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिकायत मिलने के बाद बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने पांच दल गठित किए थे। सिंह ने बताया, 'सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से पुलिस टीम ने बलराज (40) की पहचान बच्ची का अपहरण करने वाले व्यक्ति के रूप में की। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची के शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था।' उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एडीसीपी ने कहा, 'शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान वह पुलिस को उस जगह ले गई जहां उसने शव छिपाया था। पुलिस उसे लेकर उस स्थान पर भी पहुंची जहां से हथियार बरामद किए गए।’’ पुलिस के मुताबिक, बलराज ने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। सिंह ने बताया, ‘‘जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें बलराज घायल हो गया।' उन्होंने बताया कि आरोपी को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। भाषा सं.

संतोष शुभमसंतोष