Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जोधपुर आरआईएफएफ के 20 साल पूरे होने के मौके पर 250 से अधिक लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के जोधपुर में स्थित 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले में 22 से 26 अक्टूबर तक जोधपुर आरआईएफएफ की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न संगीत शैलियों पर प्रस्तुति दी जाएगी।

मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित जोधपुर आरआईएफएफ संगीत महोत्सव में छह महाद्वीपों और कोलंबिया, चिली, काबो वर्डे, पोलैंड, स्कॉटलैंड और एस्टोनिया समेत 10 से अधिक देशों के पारंपरिक संगीत कलाकार शामिल होंगे, जो राजस्थान के सदियों पुराने संगीत तथा भारत के पारंपरिक लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगे।

राजस्थान और देश के अन्य राज्यों के मांगणियार, लंगा, मेघवाल, भोपा, कालबेलिया, मीणा, भील और अन्य समुदायों के 250 से अधिक लोक कलाकारों के अलावा, इस महोत्सव में पहली बार कई प्रसिद्ध पारंपरिक संगीत कलाकार भी शामिल होंगे, जिनमें फिलिपिनो-मुर्रावारी रैपर डॉबी, लैटिन अमेरिकी जोड़ी कैमिला वाई सिल्वियो, ब्रिटेन के उइलियन पाइप वादक माइकल मैकगोल्ड्रिक और अमेरिका की लोक एवं ब्लूज गायिका मार्था रेडबोन शामिल हैं।

महोत्सव के आगामी संस्करण के बारे में बात करते हुए मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट की निदेशक दिव्या भाटिया ने कहा कि पिछले दो दशकों में यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय, भारतीय और राजस्थानी कलाकारों के लिए साझा मंच रहा है।

उन्होंने कहा, 'राजस्थान के कलाकार हमेशा से इस महोत्सव की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं और 20 साल बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। जोधपुर आरआईएफएफ में हमने अंतरराष्ट्रीय, भारतीय और राजस्थानी कलाकारों के साथ मिलकर एक मंच, समान अवसर और बहुत कुछ तैयार किया है।'

भाषा

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

जोहेब