Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

डीआरआई ने बेंगलुरु, पुणे से 18 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त कीं

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने कृत्रिम नशीली दवाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए दो अभियानों में लगभग 18 किलोग्राम एम्फैटेमिन और एमडीएमए जब्त किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 25 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में डीआरआई ने बेंगलुरु में लगभग 14.9 किलोग्राम एम्फैटेमिन और पुणे में लगभग 2.53 किलोग्राम एम्फैटेमिन के साथ 878 ग्राम एमडीएमए की गोलियां जब्त कीं, जिनका कुल वजन 18 किलोग्राम से अधिक है।

खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर एक भारतीय महिला यात्री को रोका, जो नयी दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रेल से यात्रा कर रही थी और उसके पास बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री होने का संदेह था।

उसके सामान की जांच करने पर क्रिस्टलीय पदार्थ वाले सात पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 14.9 किलोग्राम था। इसमें एम्फैटेमिन की मौजूदगी का पता चला।

एक अन्य खुफिया अभियान में, डीआरआई ने पुणे जंक्शन स्टेशन पर एक अन्य भारतीय महिला यात्री को रोका, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली से रेल से यात्रा कर रही थी। उसके सामान की जांच करने पर नशीले पदार्थ पाए गए और महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय