Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

त्योहारी मांग से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) त्योहारी मांग में आई तेजी के बीच देश में शनिवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि त्योहारी मांग बढ़ने से ज्यादातर तेल-तिलहनों में मजबूती का रुख था। नीचे दाम पर किसानों की कम बिकवाली की वजह से बाजार में आवक कम रहने के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। जब तिलहन के दाम ऊंचे हैं तो तेल के भी दाम ऊंचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग अच्छी है और बाजार में सोयाबीन की उपलब्धता भी कम है। इस कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में भी सुधार आया। मलेशिया एक्सचेंज शुक्रवार को मजबूत बंद होने के बीच शनिवार को पाम-पामोलीन तेल में भी मजबूती रही।ब्रांडेड कंपनियों की मांग होने से बिनौला तेल में भी सुधार दिखा। मूंगफली का स्टॉक सहकारी संस्था नाफेड के पास है। मूंगफली की घट-बढ़ नाफेड की बिकवाली करने या नहीं करने पर निर्भर करेगी। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...

सरसों तिलहन - 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,900 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 6,675-6,725 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,525-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश पाण्डेयपाण्डेय