Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

ठाणे, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 27 साल के एक युवक को 16 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न करने और उसके परिवार को धमकाने के मामले में दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने स्पष्ट किया है कि यौन संबंधों के मामले में नाबालिग की सहमति मायने नहीं रखती है।

विशेष न्यायाधीश जीटी पवार ने अनिकेत राजेश निषाद को साल 2020 में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) तथा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज मामले में शुक्रवार को दोषी करार दिया।

न्यायमूर्ति पवार ने अनिकेत पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने जुर्माने की राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया, साथ ही जिला विधि सेवा प्राधिकरण से पीड़िता को अतिरिक्त मुआवजा देने को कहा।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश