Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

महाराष्ट्र: बीड जिले में तेज रफ्तार कार के पुल की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत

बीड, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में मांजरसुंबा-अंबाजोगाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के पुल की रेलिंग से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार रात उस वक्त हुई, जब तीन दोस्त एक कार से कैज शहर से जवलबन की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में प्रमोद उर्फ सुंदर उत्तम सतपुते (45) और प्रशांत उर्फ महादेव दिगंबर करपे (48) की मौत हो गई।

कार में सवार तीसरे व्यक्ति दत्ता तपसे (43) को गंभीर चोटें आईं और वह उपचाराधीन हैं।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश