Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

प्रतापगढ़ (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे पाटरी पार कर रहे पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान थाना लीलापुर के रानीगंज अजगरा निवासी राम कृष्ण यादव (45) व उसकी पत्नी इंद्रावती देवी (40) के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्‍होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द संतोष

संतोष