Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल में सिद्धार्थनगर निवासी युवक की नदी की जलधारा में बहने से मौत, शव बरामद

गोरखपुर (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का 34 वर्षीय युवक नेपाल में एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसकी जलधारा के साथ बह गया और उसका शव शनिवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रभात सोनी के रूप में हुई है जो नगर पंचायत, इटवा का निवासी था। पुलिस ने कहा कि वह शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ नेपाल गया था।

रिश्तेदारों के अनुसार, समूह बुटवल (नेपाल में) में एक नदी के पास चट्टानों पर बैठा था, लेकिन उसका जल स्तर अचानक बढ़ गया और धारा तेज हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, प्रभात बह गया।

परिवार के लोगों ने यह भी आशंका जताई कि पत्थर से टकराने के बाद उसके सिर पर चोट लगी होगी।

नेपाली अधिकारियों ने तलाश अभियान चलाया और शव शनिवार दोपहर को बुटवल (नेपाल में) में बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताओं के लिए वहां रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रभात के पिता अवधेश सोनी अन्य रिश्तेदारों के साथ शनिवार को नेपाल के लिए रवाना हो गये हैं। अवधेश के साथ इटवा नगर पंचायत के अध्यक्ष विकास जायसवाल भी हैं।

परिजनों ने बताया कि प्रभात रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ मऊ-जिगिनिहवा स्थित ननिहाल गए थे। वहां से वह और उनके छोटे भाई शिवा सोनी, उनकी मां और अन्य रिश्तेदार नेपाल गये।

परिजनों के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई जब वे नदी के बीच एक चट्टान वाली जगह पर बैठे थे और अचानक पानी बढ़ गया।

प्रभात के परिवार में उनकी पत्नी और चार साल तथा डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था।

भाषा सं जफर संतोष

संतोष

संतोष