Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अमेठी में नर्सिंग छात्रा की मौत पर प्रधानाचार्य और वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज

अमेठी (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में एक छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्रावास की वार्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा दीप्ति यादव की मां सुनीता यादव की तहरीर पर प्रधानाचार्य डॉ. रमेश एस और वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 28 अगस्त की दोपहर दीप्ति का शव स्कूल के छात्रावास के कमरे में पाया गया था। दीप्ति जीएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा थी और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

उसकी मां सुनीता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी दूसरी बेटी 30 मिनट में कॉलेज पहुंच गई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शव को वहां से हटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के पहुंचने का इंतजार किए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उनका आरोप है कि पहले बताया गया कि दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया, लेकिन दरवाजा और अंदर की सिटकनी टूटी नहीं हैं। सुनीता का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

सुनीता ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

भाषा सं आनन्‍द

संतोष

संतोष