Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

हाथरस में बेटे पर बुजुर्ग मां से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार

हाथरस (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में अपनी 63 वर्षीय मां से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय अविवाहित युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है, जब उसकी मां घर में सो रही थी।

आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी मां से जबरन दुष्‍कर्म करने के बाद मौके से भाग गया।

सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि बड़े बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष