Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एआईएमआईएम ने विधान परिषद सदस्य मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित किया

हैदराबाद, 29 अगस्त (भाषा) असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (आईएमआईएम) ने तेलंगाना विधान परिषद सदस्य मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उन्हें विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।

पार्टी ने हालांकि बेग के निष्कासन का कोई कारण नहीं बताया।

एआईएमआईएम के संयुक्त सचिव एस. ए. हुसैन अनवर ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, “मिर्जा रहमत बेग को तत्काल प्रभाव से एआईएमआईएम से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें तत्काल विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए।”

खबरों के मुताबिक, बेग ने यहां साइबर अपराध पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हाल ही में अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें फोन करके पैसों की मांग की और डीपफेक वीडियो प्रसारित कर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश