Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नाइजर की राजधानी में गोलीबारी और धमाकों की खबर

नियामी, 29 अगस्त (एपी) अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी के मुख्य हवाई अड्डे और राष्ट्रपति निवास इलाके में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के चश्मदीद और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

चश्मदीद ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एपी’ को बताया कि आधी रात के बाद डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में गोलीबारी शुरू हुई।

इस हवाई अड्डे पर एक सैन्य ठिकाना भी है। इस साल यह तीसरी बार है जब हवाई अड्डे पर ऐसी घटना हुई है।

स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि प्लेटो प्रशासनिक जिले से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं, जहां राष्ट्रपति भवन और अहम संस्थान स्थित हैं।

गृह सुरक्षा राष्ट्रीय परिषद (एनसीएसएच) नाम की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने कहा कि सेना को तैनात कर दिया गया है।

परिषद ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे रक्षा और सुरक्षा बल देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। आइए हम एकजुट, सतर्क और सहयोगी बने रहें।’’

गोलीबारी और धमाकों की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि एक स्थानीय नेता ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ बताया।

नाइजर में मुश्किलों का सामना कर रही सैन्य सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हाल के महीनों में जिहादियों ने हवाई अड्डे पर दो बार हमले की कोशिश की गई।

एपी धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल