Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत

कीव, 29 अगस्त (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूसी हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई जो कई घरों एवं एक रेस्तरां तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि इस हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कीव में लगातार हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर रूस के पूर्ण हमले के साढ़े चार साल बाद, इन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

एपी राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल