Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, हफ्ते भर मौसम सूखा रहेगा

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ा है जिससे सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के अधिकांश भागों में मानसून की कमजोर परिस्थितियां रहने तथा मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3-4 सितंबर से पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राज्य में शनिवार सुबह तक के 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तो पश्चिमी राजस्थान में मौसम सूखा रहा।

पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर गर्मी पड़ रही है जहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन