Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश जीता

बुडापेस्ट, 29 अगस्त (भाषा) भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज़ फ़रकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता।

विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने 43,500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी फरकास को 11-4, 11-2, 11-3 से हराकर अपना 11वां पीएसए टूर खिताब जीता।

यह दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने थे। सेंथिलकुमार ने 2024 में इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता था।

सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में हमवतन वीर चोटरानी को (9-11, 11-8, 11-7, 1-11, 12-10) से हराया था। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के ईन यो को पराजित किया था।

भाषा

पंत

पंत