Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सीकर में वाहन के दो शोरूम में आग लगी, कई वाहन जले

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के सीकर कस्बे में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से वाहनों के दो शोरूम जलकर खाक हो गए और पास की एक वर्कशॉप को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग ने दोपहिया वाहन के एक शोरूम और उससे सटे ई-रिक्शा शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

गोकुलपुरा थाने के थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि ये दोनों शोरूम एक ही मालिक के थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे लगी इस भीषण आग में कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं।

उन्होंने कहा, 'आग पास की एक वाहन वर्कशॉप तक भी फैल गई जिसमें वहां रखे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।' आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां लगाई गईं और आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण 'शॉर्ट सर्किट' माना जा रहा है हालांकि असल वजह का पता लगाया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन