Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

उप्र : पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत

पीलीभीत, 28 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात केले के बाग में कथित तौर पर घात लगाए बैठे बाघ के हमले में 60 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद रात करीब आठ बजे अपने केले के बाग की रखवाली करने गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। बाद में खेत में उनका खून से लथपथ शव मिला।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाद में शव को रामनगर तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने और वन्यजीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में अक्सर बाघ और तेंदुए दिखाई देते हैं तथा वन विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने में हुई देरी से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।

भाषा

सं, जफर रवि कांत