Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ओडिशा के स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान नौवीं कक्षा की छात्रा गर्भवती मिली

बारीपदा (ओडिशा), 28 अगस्त (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार को एक निजी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक आवासीय स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है, जिसके बाद उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि माता-पिता ने लड़की से बात की, जिसके बाद उसने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न और आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा

सुभाष सिम्मी

सिम्मी