Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

गोवा: कसीनो समूह के निदेशक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे

पणजी, 28 अगस्त (भाषा) पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने कसीनो समूह ‘मैजेस्टिक प्राइड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक श्रीनिवास नायक पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) हरीश मडकईकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नायक पर रात करीब 8.45 बजे पणजी के पास पोरवोरिम में समूह के पांच सितारा रिसॉर्ट के बाहर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

मैजेस्टिक प्राइड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स एक अपतटीय कसीनो का भी संचालन करता है।

नायक ने उनसे संपर्क किए जाने पर घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ठीक हूं। मुझे कोई चोट नहीं आई।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी