Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कुंभ मेले के कार्यों से नासिक के लोगों को परेशानी हो रही: फडणवीस

नासिक, 28 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि 2027-28 के कुंभ मेले से पहले नासिक और त्र्यंबकेश्वर में जारी बुनियादी ढांचे के कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि काम पूरा होने के बाद यही लोग इसकी सराहना करेंगे।

फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं इस बात को समझता हूं कि सभी काम एक साथ शुरू होने के कारण नासिक और त्र्यंबकेश्वर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमें भी लोगों की नाराजगी और आलोचना झेलनी पड़ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री गिरीश महाजन, दादा भुसे और विधायकों को भी इस आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि बदलाव और विकास में समय लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव रातोंरात नहीं होता। काम पूरा होने के बाद यही लोग हमें माला पहनाएंगे, आशीर्वाद देंगे और निश्चित रूप से हमारी सराहना करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने महापौरों और पार्षदों से विकास कार्य कराने में हिचकिचाहट नहीं दिखाने की अपील की।

फडणवीस ने कहा कि कुंभ मेले के लिए अब बहुत कम समय बचा है और तैयारियों को समय पर पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने भरोसा जताया कि स्थानीय अधिकारी पूरी लगन से काम में जुटे हुए हैं।

फडणवीस ने तीन दिवसीय ‘सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कुंभ मेले के लिए जिस जमीन पर ‘साधुग्राम’ बनाया जा रहा है, उसे सरकार 2,500 करोड़ रुपये में स्थायी रूप से अधिग्रहीत करेगी। उन्होंने कहा कि इस भूमि का इस्तेमाल भविष्य में होने वाले कुंभ मेलों के लिए भी किया जाएगा।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष