Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मेरठ, 28 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अलग-अलग तारीखों में फेसबुक अकाउंट के माध्यम से कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र की बागवाली गली के निवासी रोहित शर्मा उर्फ चुन्नू के रूप में हुई है।

रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) (भड़काऊ झूठी सूचना फैलाना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ऑनलाइन अश्लील सामग्री) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

भाषा

सं, जफर रवि कांत