Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

एम्फी ने संदीप सिक्का को चेयरमैन, विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन चुना

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने शुक्रवार को निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संदीप सिक्का को फिर से अपना चेयरमैन और बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन चुना है।

उद्योग संगठन ने बयान में कहा कि एम्फी की वार्षिक आम बैठक के बाद निदेशक मंडल ने दोनों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से फिर से चुना।

सिक्का और कपूर देश के म्यूचुअल फंड उद्योग की रणनीतिक वृद्धि को आगे बढ़ाने, निवेशकों का भरोसा मजबूत करने और देशभर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के एएमएफआई के प्रयासों का नेतृत्व जारी रखेंगे।

भाषा यासिर रमण

रमण