Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने अनु. 370 पर नेकां नेतृत्व को चुनौती दी; तीन नवंबर को दे सकते हैं इस्तीफा

श्रीनगर, 28 अगस्त (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के लोकसभा सदस्य आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के 3 नवंबर को इस्तीफा देने की अटकलों के बीच, उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह संसद की सदस्यता छोड़ने से पहले अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख में आए बदलाव के बारे में जवाब मांगेंगे।

पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लिखे दो पृष्ठों के पत्र में मेहदी ने कहा, ‘‘मेरा इस्तीफा आपके कहे बिना भी आ जाएगा, लेकिन उससे पहले जवाबदेही तय होनी चाहिए।’’

मेहदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की मांग का जवाब दिया है।

मेहदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पत्र में पूछे गए सवालों पर उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।’’

पार्टी के मुख्य विमर्श पर सवाल उठाते हुए, मेहदी ने कहा कि नेकां ने 2024 का विधानसभा चुनाव अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के वादे पर लड़ा और जीता था।

मेहदी ने कहा, ‘‘आज हम सुविधाजनक रूप से यह तर्क दे सकते हैं कि जिस सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, वह इसे कभी बहाल नहीं करेगी… यह एक उचित तर्क होता। लेकिन जब हमने 2024 का अपना घोषणापत्र तैयार किया था, तब भी भाजपा सत्ता में थी। तो फिर हमने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली को शामिल क्यों किया?’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप