Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

प्रायोरिटी ज्वेल्स आईपीओ को पहले ही दिन पूरी बोली मिली

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 1.93 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 32,02,500 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 61,76,325 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के लिए रखे गए हिस्से को 3.07 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.24 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 44 प्रतिशत अभिदान मिला।

इससे पहले प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड ने चार एंकर निवेशकों से 27.5 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 45.75 लाख तक इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है, जो मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कुल 91.50 करोड़ रुपये बैठता है।

यह सार्वजनिक पेशकश एक सितंबर को बंद होगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण