Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ओडिशा: मुख्यमंत्री माझी ने सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त वितरित की

भुवनेश्वर/नयागढ़, 28 अगस्त (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सुभद्रा योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को 5,160 करोड़ रुपये की पांचवीं किस्त वितरित की।

नयागढ़ जिले के लाठीपाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक चीनी मिल को फिर से शुरू करने और बृतंग सिंचाई परियोजना को चालू करने की भी घोषणा की।

महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 1.03 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी गई। इनमें से 2.21 लाख महिलाओं को पहली बार यह आर्थिक सहायता मिली।

ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 में सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 5,000-5,000 रुपये की दो किस्तों में दी जाती है- एक रक्षा बंधन पर और दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और सत्तारूढ़ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप