Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार : नदी में नहाने गई दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों की डूबने से मौत

भागलपुर 28 अगस्त (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान तेज धारा की चपेट में आने से दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान करिश्मा कुमारी (18), चंदा कुमारी (16) और उनकी आठ वर्षीय चचेरी बहन अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पीरपैंती प्रखंड के मरगंग घाट पर हुई, जहां तीनों लड़कियां नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान वे तेज धारा में बह गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश अभियान चलाकर दो शव बरामद किए। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और पीरपैंती के अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे तथा अभियान जारी रखते हुए तीसरा शव भी बरामद कर लिया।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

भाषा कैलाश

धीरज

धीरज