Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नेपाल बाढ़: पलामू का एक और व्यक्ति फंसा, परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

मेदिनीनगर, 28 अगस्त (भाषा) बाढ़ और भूस्खलन की भीषण त्रासदी झेल रहे नेपाल में झारखंड का एक और व्यक्ति फंसा हुआ है। लापता व्यक्ति के परिवार ने पलामू जिला प्रशासन से उसे ढूंढने और सुरक्षित वापस लाने के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा दो महीने पहले एक जलविद्युत परियोजना में काम करने नेपाल गए थे।

उनकी पत्नी कलावती देवी (44) ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस थाने में एक आवेदन सौंपकर अधिकारियों से अपने पति का जल्द से जल्द पता लगाने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया, 'मेरे पति दो महीने पहले नेपाल गए थे। वह काठमांडू के बानेश्वर स्थित 'एंड्रिट्ज़ हाइड्रोपावर प्राइवेट लिमिटेड' में काम कर रहे थे। मेरी उनसे आखिरी बार बात 25 अगस्त को रात करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। अगली सुबह उन्होंने सुबह करीब 8:07 बजे फोन किया था, लेकिन मैं फोन नहीं उठा सकी। तब से हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।'

कलावती देवी ने कहा, 'मैं जिला प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाती हूं कि मेरी मेरे पति से बात कराई जाए या मुझे उनके पास ले जाया जाए।'

पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया, 'परिवार ने पुलिस को सूचित किया है। उनके आवेदन को उचित माध्यम से उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि उसका पता लगाया जा सके।'

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप