Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

आदिवासी समूह प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को रांची में रैली करेंगे

रांची, 28 अगस्त (भाषा) झारखंड में आदिवासी संगठनों के एक धड़े ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को यहां 'आदिवासी एकता महाजुटान' रैली आयोजित करने की शुक्रवार को घोषणा की।

इन संगठनों ने दावा किया कि परिसीमन के नाम पर लोकसभा और विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट की संख्या कम करने की कोशिश की जा रही है।

'आदिवासी एकता महाजुटान' रैली के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा की सीट में किसी भी तरह की कमी हमें स्वीकार नहीं होगी। परिसीमन के नाम पर आदिवासी सीट को कम करने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में वर्तमान सीट की संख्या 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई है।

उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित परिसीमन कानून के तहत झारखंड समेत पूरे देश में सीट के पुनर्गठन को 2026 तक यथावत रखा गया था।

मुंडा ने कहा, 'हमें आशंका है कि केंद्र इस साल परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।'

इस बीच, आदिवासी संगठनों के एक अन्य धड़े ने प्रस्तावित रैली का विरोध किया और आरोप लगाया कि इसके पीछे एक विशेष धार्मिक समूह के हित जुड़े हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश