Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 418.90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 5.50 रुपये या 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 418.90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,875 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश