नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 74 रुपये की तेजी के साथ 6,545 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 186 रुपये या 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,545 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 37,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह 6,359 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश