नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 24 रुपये की तेजी के साथ 16,378 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,378 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 18,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह 16,354 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश