Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कच्चातेल के कमजोर होने के बाद सर्राफा मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी लौटी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और कच्चेतेल की आपूर्ति में रुकावट की चिंता कम होने से सर्राफा कीमतों को सहारा मिला, जिससे चांदी वायदा शुरुआती नुकसान से उबरकर ऊपर चढ़े और 4,149 रुपये बढ़कर 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,149 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 2,44,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

इसके दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 3,760 रुपये यानी करीब 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,51,569 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चातेल की कीमतें घटने से महंगाई की चिंताएं कम हुईं और सर्राफा की मांग को समर्थन मिला, जिससे शुरुआती कमजोरी के बाद चांदी वायदा कीमतों में सुधार आया।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सितंबर अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 2 प्रतिशत से कुछ ज़्यादा बढ़कर 70.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी बाज़ारों में चांदी वायदा में सुधार आया और इसकी कीमत 70 डॉलर प्रति औंस के आस-पास रही।

भाषा राजेश राजेश

राजेश