Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मप्र: अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने आत्महत्या की

रायसेन (मप्र), 28 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं बृहस्पतिवार रात बेगमगंज तहसील में हुईं।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सोनाली गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वीरपुर गांव निवासी रूबी गौर (27) रक्षाबंधन पर अपने मायके सागर जिले जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति सुमित गौर ने परिवार में हाल में हुई एक मौत का हवाला देते हुए उसे दो दिन बाद जाने को कहा था।

उन्होंने बताया कि पति के घर से बाहर होने के दौरान महिला ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

एक अन्य घटना में श्यामनगर इलाके की निवासी रजनी दुबे (52) का अपने पति फूलचंद दुबे से विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार, रजनी ने पर्व के पकवान बनाने के लिए कुछ खाद्य सामग्री लाने को कहा था, जिस पर उसके पति ने बाद में सामान खरीदने की बात कही।

इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में जब फूलचंद सामान खरीदने दुकान गया, तब रजनी ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

एसडीओपी गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज