Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

गैर वरीय रिशिका इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

पुणे, 28 अगस्त (भाषा) गैर वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी रिशिका नंदी ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त दिशा संतोष को 21-16, 21-18 से हराकर इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के लड़कियों के एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

थाईलैंड की पट्टानुन थियान्नापॉर्नचोक, गाथा सूर्यवंशी और दूसरी वरीयता प्राप्त इशिता नेगी भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य खिलाड़ी हैं।

लड़कों के एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त देव रुपरेलिया, जगशेर सिंह खंगुरा, सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणव मंजुनाथ और 16वीं वरीयता प्राप्त निश्चल चंद ने अपने-अपने मुकाबले अलग-अलग अंदाज में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भाषा नमिता

नमिता